ardh-sarkari-patra-demi-official-letter-do-letter-gyanalay-1667231083

Ardh Sarkari Patra, Demi Official Letter, DO Letter, Gyanalay

Ardh Sarkari Patra, Demi Official Letter, DO Letter, Gyanalay

Gyanalay Guru

अर्ध सरकारी पत्र या अर्ध शासकीय पत्र या डेमी ऑफिशल लेटर

अर्ध सरकारी पत्र, सरकारी पत्र का ही एक उपभेद है। इसका प्रयोग भी सरकार के कामकाज में होता है। यद्यपि इसका प्रयोग कम होता है। यह कभी कभी भेजे जाते हैं। जब किसी आवश्यक काम की ओर संबंधित अधिकारी का ध्यान तुरंत आकृष्ट कराना हो, सरकार के किसी आदेश का परिपालन शीघ्रता से कराना हो, किसी विभाग से कोई जानकारी अभिलंब लेना हो तब अर्ध सरकारी पत्र भेजे जाते हैं। इन पत्रों में औपचारिकता का पालन नहीं किया जाता। काम के जल्दी को ध्यान में रखकर ऐसे पत्र संबंधित अधिकारी के व्यक्तिगत नाम के साथ भेजे जाते हैं। ऐसे पत्र जो किसी कार्यालय के अधिकारी द्वारा किसी अन्य कार्यालय के अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से लेकिन सरकारी कार्य हेतु प्रेषित किए जाते हैं अर्ध सरकारी पत्र कहलाते हैं।


अर्ध सरकारी पत्र की विशेषताएं 


1. सरकारी पत्र का एक उपभेद है|
2. सरकारी कामकाज के संबंध में इसका प्रयोग किया जाता है| शीघ्र कार्यवाही या अभिलंब जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से इसका उपयोग किया जाता है|
 3. अर्ध सरकारी पत्र व्यक्तिगत होते हैं तथा आत्मीय शैली में लिखे जाते हैं।
4. अर्ध सरकारी पत्र उत्तम पुरुष में लिखा जाता है।
5. इसमें औपचारिकता का पालन नहीं होता है।
6. प्रायः इसका प्रयोग समान स्तर के अधिकारियों के बीच किया जाता है।


अर्ध सरकारी पत्र उदाहरण

                     अर्ध स० पत्र सं० 23(1) 2022-23

क ख ग                         शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा)
सचिव                            उत्तर प्रदेश शासन

                                    लखनऊ, दिनाँक.....

प्रिय/श्री....                    
            कृपया श्री अ ब स लेखाधिकारी के संबंध में भेजे गए अपने पत्र संख्या.......दिनांक.......का अवलोकन करें।
            2. आप की संस्तुति के आधार पर मैं यह सूचित करना चाहूंगा कि श्री अ ब स को दिनांक...... तक सेवा में बने रहने दिया जाए।
            
श्री च छ ज                                  आपका शिक्षा 
निदेशक(उ. शि.)                           हस्ताक्षर
उच्च शिक्षा निदेशालय,                    क ख ग
उत्तर प्रदेश, प्रयागराज               सचिव, उच्च शिक्षा



अर्ध सरकारी पत्र लिखते समय ध्यान  देने योग्य बातें

1. अर्ध सरकारी पत्र में पत्रांक पत्र के बीच में लिखा जाता है|
2.  विभाग या कार्यालय का नाम पत्र के सबसे ऊपर दाहिनी तरफ लिखते हैं| उसके नीचे स्थान और दिनांक लिखा जाता है| स्थान के बाद अर्धविराम लगाते हैं फिर दिनांक लिखते हैं|
3.  प्रेषक का नाम और उसका पदनाम पत्र के ऊपर बाएं तरफ लिखते हैं| 
4. प्रेषक के नीचे पाने वाले का नाम आदर के साथ लिखा जाता है|
5. आपका(भेजने वाला) पत्र के नीचे दाहिनी तरफ लिखते हैं। उसके नीचे हस्ताक्षर, नाम, पदनाम व विभाग लिखा जाता है।
6. पाने वाले का नाम पत्र के नीचे बाई तरफ लिखा जाता है। उसके नीचे उसका पदनाम तथा कार्यालय लिखते हैं।
7. अर्ध सरकारी पत्र आत्मीय शैली में लिखा जाता है।